Monday , August 10 2026
Breaking News

अमृतसर के कॉलेज में भाषा को लेकर भिड़े छात्र:6 से अधिक घायल; बोले- हॉस्टल में बंद किया, जुर्माना-रेस्टीकेट की धमकी

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर के खालसा कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में भोजपुरी बोलने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि छात्रों में मारपीट हो गई। जिससे करीब 6 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की है। कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वहीं बिहार के छात्रों का आरोप है कि झड़प के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें हॉस्टल में बंद कर दिया। जिससे वह अपने-अपने कमरों में बंद रहे। उन्हें धमकी दी गई की अगर कोई बाहर आया तो जुर्माना लगेगा और कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। हालांकि अभी इस मामले पर कॉलेज प्रशासन का बयान सामने नहीं आया है। छात्रों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

घायल छात्र को अस्पताल ले गए साथी।

घायल छात्र को अस्पताल ले गए साथी।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े 9 बजे खालसा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सी ब्लॉक में हुई। विवाद मेस के अंदर भोजपुरी भाषा में बात करने को लेकर शुरू हुआ।बी.टेक (सीएससी) के छात्र ऋषभ निरंजन ने बताया कि हम बिहारी छात्र मेस में खाना खाने गए थे और आपस में भोजपुरी में बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान कुछ कश्मीरी छात्रों ने आकर कहा कि यहां ऐसे क्यों बोल रहे हो, यहां ऐसा नहीं चलेगा। इसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो गई, जिसके बाद कश्मीरी छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हम अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इस दौरान हमें और हमारे एक साथी को गंभीर चोटें आई हैं और एक छात्र ब्रेन हेमरेज के कारण कोमा में चला गया है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन हमारा साथ नहीं दे रहा है और कश्मीरी छात्रों का पक्ष लिया जा रहा है, क्योंकि वे आर्थिक रूप से सक्षम हैं। हमें हॉस्टल में बंद कर दिया गया है, जबकि कश्मीरी छात्रों को ऑफिस में बुलाकर बातचीत की जा रही है।

कॉलेज में झपड़ के बाद लगी लोगों की भीड़।

कॉलेज में झपड़ के बाद लगी लोगों की भीड़।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छात्रों से पूछताछ की जा रही है, ताकि झगड़े की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल इसे छात्रों के बीच आपसी विवाद का मामला माना जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!