Thursday , August 20 2026
Breaking News

क्या Safe नहीं Thar : अब अमृतसर में थार कार को लगी भयानक आग, 15 दिन पहले खरीदी थी, तीन दोस्त बाल-बाल बचे, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : क्या असल में Safe नहीं है Thar? एकाएक हो रही घटनाओं से लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हो रहा है। जालंधर के बाद अब अमृतसर में महिंद्रा थार कार को आग लग गई। ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र एरिया में कंपनी बाग के पास हुई। गाड़ी के मालिक और उसेके दो दोस्त जम्मू से श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आए थे। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में जनहानि होने से बची।

जानकारी के अनुसार जम्मू के रहने वाले संजीत कुमार आर्मी में तैनात है और अपने दो दोस्तों के साथ अमृतसर श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आए थे। जैसे ही कंपनी बाग के पास गाड़ी पहुंची, तभी गाड़ी के बोनेट से आग निकलने लगी और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। तीनों युवकों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गाड़ी के मालिक ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही कार खरीदी थी।

मालिक के अनुसार अगर उनके साथ परिवार होता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, केवल गाड़ी को नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि जालंधर के फुटबाल चौक में भी कुछ दिनों पहले एक थार कार को आग लग गई थी। वह भी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी और पूरी कार जलकर राख हो गई थी। कार सवार बाल-बाल बचे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!