Tuesday , September 8 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास चौक के नवीनीकरण और सुंदरीकरण का लिया जायजा

जालंधर, (PNL) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहर के श्री गुरु रविदास चौक के नवीनीकरण और सुंदरीकरण के काम का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने राज्य और देश वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी में बड़ी संख्या में देश-विदेश से संगत नतमस्तक होने के लिए आती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा संगतों की श्रद्धा भावना को मुख्य रखते हुए श्री गुरु रविदास चौक के सुंदरीकरण का काम करवाया जा रहा है, जो लगभग मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण से चौक की खूबसूरती में बड़े पैमाने पर वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह चौक शहर वासियों के साथ देश-विदेश से आने वाली संगतों के लिए आकर्षन का केंद्र होगा।

श्री भगत ने लोगों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान का श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को पंजाब सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर मनाने के लिए किए गए ऐलान के लिए धन्यवाद किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!