Tuesday , September 8 2026
Breaking News

IPL Auction 2025 : ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, इस टीम ने 27 करोड़ में खरीदा

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आगाज हो चुका है. अरुण कुमार धूमल संबोधित कर रहे हैं. ऑक्शन का आयोजन सउदी अरब के जेद्दा में हो रहा है. इस बार ऑक्शनीर मल्लिका सागर हैं.

IPL की सबसे बड़ी खबर ये है कि ऋषभ पंत ने आईपीएल ऑक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे.

पंत के बाद श्रेयस अय्यर पर पंजाब किंग्स ने बड़ा दांव लगाया है. उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा. अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी खरीदने की कोशिश भी. लेकिन अंत में पंजाब ने बाजी मार ली.

इतना ही नहीं अर्शदीप सिंह पर पंजाब किंग्स ने बड़ा दांव लगाया है. अर्शदीप को पंजाब किंग्स 18 करोड़ रुपए में खरीदा. पंजाब ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया है.

वहीं इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. बटलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें गुजरात ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा. इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन वे 11.75 करोड़ रुपए में बिके.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!