Tuesday , August 18 2026
Breaking News

बड़ी खबर : 10 साल जेल-10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने पेपर लीक से जुड़े मामलों में सख्त सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित कानून में पेपर लीक को संगठित अपराध (Organised Crime) की श्रेणी में रखते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। यदि किसी व्यक्ति या गिरोह की भूमिका संगठित तरीके से पेपर लीक कराने में पाई जाती है, तो उसे 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। सरकार का मानना है कि इस कानून से परीक्षा माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!