Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पंजाब ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तीन तिमाहियों में 30,000 करोड़ रुपए का राजस्व आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक रचा : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बड़े गर्व के साथ घोषणा की कि राज्य ने पहली बार एक वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी, और आबकारी से प्राप्त राजस्व में 30,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक इन करों से कुल 31156.31 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इन करों से कुल 27927.31 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।

यहां जारी प्रेस बयान में यह विचार व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि दिसंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2024 के लिए राज्य में नेट जीएसटी और आबकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि जीएसटी राजस्व में 28.36 प्रतिशत और आबकारी राजस्व में 21.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि दिसंबर 2024 में अकेले नेट जीएसटी से राजस्व प्राप्ति 2013.20 करोड़ रुपए थी, जो दिसंबर 2023 में 1568.36 करोड़ रुपए की नेट जीएसटी प्राप्ति से 444.84 करोड़ रुपए अधिक है। उन्होंने कहा कि इसी तरह दिसंबर 2024 में आबकारी से राजस्व 154.75 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 880.92 करोड़ रुपए रहा जबकि दिसंबर 2023 में यह 726.17 करोड़ रुपए था।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर तक वैट, सी.एस.टी., जी.एस.टी., पी.एस.डी.टी. और आबकारी से प्राप्त राजस्व का विस्तार से विवरण देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य ने वैट से 5643.81 करोड़ रुपए, सी.एस.टी. से 274.31 करोड़ रुपए, जीएसटी से 17405.99 करोड़ रुपए, पी.एस.डी.टी से 139.10 करोड़ रुपए और आबकारी से 7693.1 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया। जबकि, वित्तीय वर्ष 2023-24 में वैट से 5385.24 करोड़ रुपए, सीएसटी से 220.72 करोड़ रुपए, जीएसटी से 15523.74 करोड़ रुपए, पीएसडीटी से 121.6 करोड़ रुपए और आबकारी से 6676.01 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार इन करों से वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 3229 करोड़ रुपए अधिक प्राप्त हुए।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ये आंकड़े राज्य की मजबूत आर्थिक नीतियों का प्रतीक और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वित्तीय समझदारी और टिकाऊ विकास को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व प्राप्त करने में लगातार हो रही वृद्धि आबकारी और कर विभाग द्वारा कर अनुपालन को बढ़ाने के लिए लागू किए गए उपायों की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!