Friday , October 23 2026
Breaking News

RCB vs GT आईपीएल फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो कौन बनेगा Champion

न्यूज डेस्क, (PNL) : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन में धमाकेदार परफॉर्मेंस किया है. दोनों टीमें दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरने वाली है. आजके मैच मैच में मौसम पर भी नजर रहेगी. आरसीबी ने पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी. इसी स्टेडियम में इस साल का फाइनल मैच भी खेला जाएगा. दूसरी ओर, गुजरात 5 सालों में अपना तीसरा फ़ाइनल खेलेगी. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था.

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, फाइनल मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना 5% है और आसमान में लगभग 15% बादल छाए रहेंगे. चंडीगढ़ में Qualifier 2 में राजस्थान पर जीत के बाद, गुजरात टीम का अहमदाबाद पहुंचने में देरी हुई थी, दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश हुई थी जिससे गुजरात की टीम देरी से अहमदाबाद पहुंची थी. हालांकि, स्थानीय मौसम के साफ पूर्वानुमान को देखते हुए, इस बात की बहुत कम संभावना है कि अहमदाबाद में बारिश मैच में बाधा डालेगी.

अगर IPL 2026 का फ़ाइनल बारिश की वजह से रद्द हो जाए तो क्या होगा?

क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के उलट, बीसीसीआई ने फाइनल के लिए एक रिज़र्व डे रखा है. यानी अगर बारिश ने मैच में बाधा डाला तो यह मैच सोमवार को ठीक उसी गेंद और स्कोर से आगे बढ़ेगा, जहां यह रुका था.

रिजर्व डे पर भी बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

उस स्थिति में, आरसीबी चैंपियन बन जाएगी क्योंकि वे आईपीएल पॉइंट्स टेबल में गुजरात से आगे रही थी. लीग मैचों के बाद आरसीबी पॉइंट्स  टेबल में पहले नंबर पर थी तो वहीं, गुजरात दूसरे नंबर पर. ऐसे में आरसीबी को इस स्थिति में फायदा मिलेगा.

किसमें कितना है दम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ 9 मैच खेल चुके हैं.  आरसीबी 5 जीत के साथ बढ़त बनाए हुए है, जबकि गुजरात को 4 मैच में जीत मिली है.

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!