Friday , October 2 2026
Breaking News
Screenshot

लुधियाना में अकाली नेता भतीजे संग गिरफ्तार: AAP नेता के घर पर किया था ये कांड, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) :  लुधियाना के कस्बे खन्ना में रविवार को पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता हरदीप सिंह उर्फ हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर कौंसिल चुनाव नतीजों के बाद जश्न के दौरान हुई झड़प के कारण हुई है।

इसके संबंध में चुनाव में हारने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि हनी रोशा जीत का जश्न मनाने शिकायतकर्ता के घर के सामने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने घर के सामने पटाखे छुड़ाए, अश्लील गाने चलाए। विरोध करने पर अपने समर्थकों से मारपीट करवाई और गर्भवती भाभी से बदसलूकी की। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि हनी रोशा अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल के करीबी हैं। वहीं, शिकायतकर्ता सोनू जौहर को AAP नेता कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध के खास हैं।

नगर कौंसिल चुनाव जीते थे रोशा

जानकारी के अनुसार, 29 मई को हनी रोशा ने खन्ना के वार्ड-30 से नगर कौंसिल में पार्षद का चुनाव जीता था। उनके सामने सोनू जौहर खड़े थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।

जौहर ने शिकायत में बताया है कि चुनाव जीतने के बाद हनी रोशा अपने परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने वार्ड में जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वे AAP के हारे हुए उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर के घर के बाहर भी जश्न मनाने लगे।

आरोप- AAP उम्मीदवार के घर के बाहर चलाए अश्लील गाने

शिकायत के मुताबिक, जश्न के दौरान मौजूद लोगों ने पटाखे चलाए और हारे उम्मीदवार के घर के आगे अश्लील गाने चलाए। आरोप है कि जब सोनू जौहर के परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ बहस की गई, गाली-गलौज की गई। बाद में घर के अंदर घुसकर हमला किया गया।

गर्भवती भाभी के साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप

सोनू जौहर ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हनी रोशा और अन्य लोगों ने सोनू जौहर की गर्भवती भाभी के साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।

गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई।

गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज किया

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिटी थाना खन्ना पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हनी रोशा, उनके बेटे, दो भतीजों और अन्य पारिवारिक सदस्यों समेत 2 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आज सुबह हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिटी थाना SHO सुखविंदरपाल सिंह ने कहा कि प्रदीप कुमार सोनू जौहर ने जो शिकायत दर्ज करवाई है, उसके आधार पर जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

करण रोशा की शादी में सुखबीर बादल ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया था। - फाइल फोटो

करण रोशा की शादी में सुखबीर बादल ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया था। – फाइल फोटो

करण की शादी में भी आए थे सुखबीर बादल

बता दें कि हनी रोशा की पत्नी तलविंदर कौर रोशा दो बार पार्षद रह चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गईं। इस बार हनी रोशा पार्षद बन गए। हनी रोशा के घर सुखबीर बादल भी आते-जाते हैं। करण रोशा की कुछ समय पहले शादी हुई थी। इसमें भी सुखबीर बादल आए थे।

शिकायतकर्ता को मंत्री ने टिकट दिलाया था

वहीं, शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर आम आदमी पार्टी से हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि कैबिनेट मंत्री ने ही पहली बार टिकट देकर सोनू जौहर को मैदान में उतारा था

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!