Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : RCB के जश्न दौरान मची भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत, 33 लोग घायल

न्यूज डेस्क, (PNL) : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत का जश्न बुधवार को भयानक हादसे में बदल गया. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं. उनके साथ डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और गृह मंत्री जी. परमेश्वर भी मौजूद रहे. सिद्धारमैया ने कहा, ‘यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी.

सरकार इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है.’ घटना के वक्त हजारों प्रशंसक जश्न में शामिल होने स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे. बॉरिंग और वैदेही अस्पतालों में कई शव रखे गए हैं. कुछ गंभीर घायलों का इलाज आईसीयू में जारी है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया. हालांकि शिवकुमार ने कहा, ‘यह युवा और जोश से भरी भीड़ थी, हम लाठीचार्ज नहीं कर सकते थे.’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस की लापरवाही और भीड़ के दबाव ने हादसे को जन्म दिया. सड़कें जाम थीं, जिससे एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच सकीं. एक युवक स्टेडियम की दीवार पर चढ़ते वक्त गिरा और उसका पैर टूट गया. घटना को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा है. सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, ‘सरकार सिर्फ श्रेय लेने में लगी थी, मैदान पर कोई व्यवस्था नहीं थी.’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!