Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज में जो कारनामा किया है, उसे डबल मैजिक कहते हैं. उन्होंने भारत की खातिर गोल्ड तो जीता ही है. उसके अलावा अपने निशाने से नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना डाला है. ये 20वें एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का जीता दूसरा मेडल है. उन्होंने विमेंस ट्रैप शूटिंग के इंडिवुजुअल इवेंट में गोल्ड जीता है तो इसी के टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है. एशियन गेम्स 2026 में नीरू ढांडा शूटिंग के किसी इंडिविजुअल इवेंट गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली शूटर हैं. नीरू ढांडा का गोल्ड 20वें एशियन गेम्स में भारत को शूटिंग में मिला दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारत को शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पहला गोल्ड मेडल मिला था. नीरू ढांडा एशियन गेम्स के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर हैं.

नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया में नया एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने 30 में से 28 अंक हासिल किए, जो कि एक एशियन रिकॉर्ड है. नीरू ने फाइनल में शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी थी. उनकी ये बढ़त अंत तक बरकरार रही, जिसका नतीजा रहा कि गोल्ड मेडल उनका हुआ.हरियाणा के जींद से आने वाली नीरू ढांडा का मौजूदा फॉर्म शानदार रहा है. अपने उसी फॉर्म को उन्होंने एशियन गेम्स में बरकरार रखा है. नीरू ढांडा ने पिछले साल एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. उसके बाद उन्होंने इस साल हुए ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता और ये कमाल करने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं. नीरू ढांडा के बैकग्राउंड की बात करें तो वो एक किसान की बेटी हैं. शूटिंग करने के अलावा वो भारतीय सेना से भी जुड़ी हैं. नीरू ढांडा भारतीय सेना में नायक सूबेदार के पद पर तैनात हैं. इस लिहाज से जापान में चल रहे एशियन गेम्स में उनकी सफलता और भी बेमिसाल हो जाती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!