Tuesday , February 17 2026
Breaking News

फगवाड़ा में बीजेपी पार्षद और एक पत्रकार ने किया नवविवाहिता से रेप का प्रयास, पुलिस को शिकायत

फगवाड़ा, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फगवाड़ा से आ रही है। फगवाड़ा में बीजेपी के एक पार्षद और एक पत्रकार ने नवविवाहिता से रेप का प्रयास किया है। इस मामले में फगवाड़ा के थाना सिटी पुलिस को महिला ने दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी है।

दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। महिला की तरफ से पार्षद और पत्रकार आ गए। महिला के पति ने बताया कि भाजपा पार्षद और पत्रकार ही उनका पत्नी के साथ विवाद सुलझाने नहीं दे रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें कल दोपहर पार्षद ने फ़ोन करके एक रेस्टोरेंट में बुलाया ओर पत्रकार ने अपनी गाड़ी भेजी ओर महिला को पत्रकार के ड्राईवर ने रेस्टोरेंट बुलाने की बजाए फगवाड़ा में एक गैस स्टेशन के अंदर ले गए जहाँ भाजपा पार्षद और पत्रकार ने उसके साथ बंद कमरे में छेड़खानी करनी शुरू कर दी।

शोर मचाने पर वह वहाँ से भाग निकली ओर पति को सारी घटना के बारे में बताया। थाना फगवाड़ा सिटी के प्रभारी अमन नाहर ने बताया कि शिकायत दर्ज हो चुकी है और कारवाई की तैयारी है। वही सीसीटीवी कैमरे भी खँगाले जा रहे हैं जहां से वारदात हुई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!