Friday , August 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : राणा बलाचौरिया हत्याकांड में गिरफ्तार करण डिफाल्टर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, हथकड़ी छुड़वाकर भाग रहा था

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मोहाली से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वे आरोपी करण डिफाल्टर को शुक्रवार की रात में छाती में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान वह हथकड़ी छुड़वाकर फरार हो गया।

रात भर पुलिस उसे तलाश करती रही। शनिवार सुबह वह पुलिस को मिल गया। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसे कई गोलियां लगी। घायल होने पर पहले उसे निजी हॉस्पिटल और फिर वहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही मोहाली SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मीडिया ने उनसे सवाल किया कि करण डिफाल्टर के पास हथियार कहां से आया? इस पर एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि आरोपी करण डिफाल्टर ने ही कुछ समय पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वह इस मामले में भी वांछित है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही राणा बलाचौरिया के हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को यह एनकाउंटर एयरपोर्ट रोड पर हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अमृतसर, (PNL) : गुरु नगरी अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर बुधवार देर रात SGPC की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!