Friday , August 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर सेंट्रल से विधायक Raman Arora को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सेंट्रल हलके से विधायक Raman Arora को एक गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर ने रमन से 5 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी है। रमन ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को इस संबंधी शिकायत दे दी है। रमन को धमकी भरा कॉल शनिवार रात को आया। खुद को गैंगस्टर बताकर एक शख्स ने पैसों की मांग की और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद से विधायक और उनका परिवार सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में रमन लंबा समय जेल में बिताकर आए हैं। इस समय वह जमानत पर बाहर हैं। हालांकि वह कार्यक्रमों में हिस्सा बेहद कम ले रहे हैं। उन्हें पहले धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार देखा गया था, लेकिन फिर वह अपने कारोबार में व्यस्त हो गए। अब धमकी भरी कॉल आने से उनके परिवार के बीच दहशत का माहौल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!