Sunday , October 11 2026
Breaking News

बड़ा अपडेट : पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को वेंटिलेटर पर रखा गया, सिर और रीढ़ की हड्‌डी में गंभीर चोट, हार्टअटैक भी आया

चंडीगढ़, (PNL) : मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें गंभीर घायल हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अभी अपडेट आया है कि जवंदा को वेंटीलेटर पर रख दिया गया है। वह हिमाचल में बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

बाइक चलाते वक्त वह सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। फोर्टिस अस्पताल की ओर से सिंगर राजवीर को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। बताया गया कि जवंदा को 27 सितंबर को फोर्टिस अस्पताल, मोहाली रेफर किया गया था। दोपहर 1:45 बजे बेहद गंभीर हालत में उन्हें आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया।

सुबह एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में स्थानांतरित होने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें हृदयाघात भी हुआ था। यहां पहुंचने पर आपातकालीन और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनका मूल्यांकन किया। फिलहाल, उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उधर, हादसे का पता चलते ही सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेट, सुरजीत खान, जीत जगजीत और मलकीत रॉनी भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने जवंदा के परिजनों ने बात की है।

लुधियाना के पोंना गांव में हुआ जन्म: राजबीर जवंदा एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं। वे पंजाबी संगीत उद्योग में अपनी अनोखी गायकी शैली और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 1990 में पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील के पोंना गांव में एक सिख जट्‌ट परिवार में हुआ था।

पंजाब पुलिस में भी काम किया: राजबीर का परिवार पंजाब पुलिस से जुड़ा हुआ है। उनके पिता का नाम करम सिंह जवंदा है, जो एक पुलिस अधिकारी थे। मां का नाम परमजीत कौर है। बचपन से ही संगीत के प्रति उनकी रुचि थी। उन्होंने स्कूल के दिनों में गुरु लल्ली खान से गायकी सीखी और गुरदास मान के गीत सुनकर प्रेरित हुए। जवंदा ने खुद भी कुछ समय तक पंजाब पुलिस में काम किया लेकिन उसके बाद सिंगिंग को करियर बना लिया।

2016 में शुरू हुआ गायिकी का सफर: राजबीर का 2016 में डेब्यू सिंगल “कली जवंदे दी” से शुरुआत की। अगले ही साल “मुकाबला” ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। उनके हिट गानों में “पटियाला शाही पग”, “केसरी झंडे”, “शौकीन”, “लैंडलॉर्ड”, “सरनेम” है। 2017 में “कंगणी” (माही शर्मा के साथ) ने यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जो उनका ब्रेक थ्रू हिट साबित हुआ। वे लोक वाद्ययंत्रों जैसे तुंबी बजाने में भी कुशल हैं।

सूबेदार जोगिंदर सिंह से एक्टिंग में डेब्यू: 2018 में पंजाबी फिल्म “सूबेदार जोगिंदर सिंह” से डेब्यू किया, जहां उन्होंने सिपाही बहादुर सिंह का किरदार निभाया। अन्य फिल्में: “काका जी” (2019), “जिंद जां” (2019), “मिंदो तहसीलदारनी” (2019) में भी शानदार भूमिका निभाई। इसके अलावा सिकंदर 2 व जिंद जान में भी एक्टिंग की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!