Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर : राजविंदर कौर थियाड़ा ने एक बड़े आप नेता के साथ ले लिया था पंगा, उसी वजह से छीनी गई कुर्सी, पढ़ें पूरी स्टोरी

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने कल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा को पद से हटाकर चौंकाने वाला कदम उठाया। उनकी जगह लक्की रंधावा को ट्रस्ट की कमान सौंपी गई। सवाल उठा कि थियाड़ा को क्यों हटाया, इसको लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक थियाड़ा जब ट्रस्ट की चेयरपर्सन थी तो एक कालोनी के लोग उनके पास स्ट्रीट लाइट की समस्या लेकर आए थे। कालोनी में लंबे समय से लाइटें नहीं थी। तब थियाड़ा से वो मामला हल नहीं हुआ था। ऐसे में शहर के एक बड़े आप नेता, जो अभी अभी राजनीति में आए है। उन्होंनें अपने खर्च से उक्त कालोनी की लाइटें लगवा दी।

उसके बाद ट्रस्ट ने कालोनी की लाइट की सप्लाई बंद कर दी। जब दो-तीन बाद लोगों ने उक्त नेता को बताया तो उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि लाइटें ट्रस्ट ने जानबूझकर बंद की थी। वह लाइटें किसके कहने पर बंद करवाई थी, इस बारे स्थित स्पष्ट नहीं हुई, लेकिन उसके बाद से थियाड़ा और उक्त नेता के बीच पंगा शुरू हो गया था। बताया जा कहा है कि उक्त नेता ने ही थियाड़ा को हटवाने में अहम भूमिका निभाई है।

हालांकि थियाड़ा की कैंट हलका के इंचार्ज पर भी उंगलियां उठ रही हैं। चूंकि दो दिन पहले सीएम के शहर में होने के बावजूद थियाड़ा को वहां नहीं जाने दिया। अब आने वाले समय में पता चलेगा कि और क्या तबदीलियां होती हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!