Tuesday , August 18 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : राजा वड़िंग ही रहेंगे पंजाब कांग्रेस के प्रधान, चरणजीत चन्नी और रंघावा को दी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ही रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने अपनी चुनावी कमेटियों का ऐलान किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता बने रहेंगे।

इलेक्शन मैनेजमेंट एंड को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरपर्सन विजय इंदर सिंगला को लगाया गया है। कोर कमेटी का चेयरपर्सन सुखजिंदर सिंह रंधावा और मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरपर्सन डॉ. अमर सिंह को लगाया गया है।

तीन वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त हाईकमान ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 3 नए वर्किंग प्रेसिडेंट लगाए हैं। इनमें सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका और पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को जगह दी गई है।

कैंपेन कमेटी में 3 को-चेयरपर्सन लगाए गए हैं। इसमें विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक राणा गुरजीत सिंह और सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी को शामिल किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने:विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, हरियाणा में सरकार रिपीट करा चुके

लुधियाना  , (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत:होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, मां की मदद के लिए फंडरेजर शुरू

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!