Wednesday , October 29 2025

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो, भाजपा बोली-ये घिनौनी हरकत, महिलाओं का अपमान…कांग्रेस कल से बिहार की महिलाओं को बांटेगी ये पैड

न्यूज डेस्क, (PNL) : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। इस सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी का फोटो लगा है। लिखा है, ‘माई-बहिन मान योजना, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि- 2500 रुपए महीना।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘बिहार में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है। हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को घर-घर जाकर सेनेटरी पैड दिया जाएगा।’

भाजपा ने इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि ये जानबूझकर की गई घिनौनी हरकत है। बिहार की महिलाएं गरीब हो सकती हैं, लेकिन उनका स्वाभिमान नहीं मरा है।

सेनेटरी नैपकिन के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी होने के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इससे घिनौनी हरकत और कुछ भी नहीं हो सकती।

इसे मैं शर्मनाक नहीं कहूंगा.. क्या कांग्रेसी नेता ये सेनेटरी पैड अपने घर में जाकर देंगे, जिसमें राहुल गांधी का चेहरा चमक रहा है, और ये लोग चले हैं बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने।

राहुल गांधी विज्ञापन स्टार बन गए हैं। सेनेटरी पैड का अब विज्ञापन कर रहे हैं। राजनीति छोड़ दीजिए और कुछ और कर लीजिए।

बेहूदगी की हद हो गई मैं इसे घिनौनी हरकत कहूंगा। और ये लोग चले हैं राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने। और कांग्रेसी इसका समर्थन कर रहे हैं।

कांग्रेस हम लोगों से कहती कि राहुल गांधी को पप्पू क्यों बुलाते हैं। इससे बड़ी पप्पूगीरी कहीं देखी है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- हमने बिहार में सर्वे किया, महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल कर रहीं

योजना को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा, ‘हमने बिहार में एक सर्वे किया और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अल्का ने कहा-

  • बिहार और आधुनिक भारत में आज भी महिलाएं और बेटियां माहवारी में कपड़ा इस्तेमाल कर रही हैं और गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही हैं।

  • महिला कांग्रेस ने जिम्मेदारी ली है कि हम बिहार की अपनी मां-बहन-बेटियों को जो गरीबी की वजह से सेनेटरी पैड इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं, उन्हें फ्री सेनेटरी वेंडिंग मशीन देंगे।

  • यह पैड बिहार की महिलाएं ही तैयार कर रही हैं जिससे उन्हें काम भी मिल रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर से लिया आशीर्वाद, ‘जनसेवा के लिए मिली नई ऊर्जा’

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!