Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : राहुल गांधी ने माना-ऑपरेशन ब्लू-स्टार बड़ी गलती थी, कहा- 80 के दशक में कांग्रेस से हुईं गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं

लॉस एंजलस, (PNL) : राहुल गांधी ने माना कि 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी। करीब दो हफ्ते पहले अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल से ऑपरेशन ब्लू स्टार पर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा- जो भी गलतियां 80 के दशक में कांग्रेस से हुईं, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। इस कार्यक्रम का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। इसके बाद, बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा- अब राहुल गांधी की आलोचना सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी होने लगी है।

पिछले महीने अप्रैल में राहुल गांधी ब्राउन यूनिवर्सिटी के एक ओपन इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान एक कार्यक्रम में सिख युवक ने राहुल गांधी से पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा- आप सिखों की बात करते हैं, लेकिन आप सिखों के बीच डर पैदा करते हैं कि बीजेपी क्या करेगी। हमें अभिव्यक्ति की आजादी चाहिए, जो कांग्रेस के राज में नहीं थी।

युवक ने आगे कहा- आनंदपुर साहिब रेजोल्यूशन दलित अधिकारों की बात करता है, लेकिन कांग्रेस ने उसे अलगाववादी करार दिया। वहीं कोर्ट ने सज्जन कुमार को सजा दी, लेकिन कांग्रेस में आज भी कई सज्जन कुमार जैसे लोग हैं।

राहुल गांधी बोले- 80 के दशक में जो हुआ, वो गलत था

इस पर राहुल गांधी ने कहा- मुझे नहीं लगता कि सिख किसी चीज से डरते हैं। कांग्रेस की ये गलतियां तब की हैं, जब मैं वहां नहीं था, लेकिन कांग्रेस के इतिहास में जो कुछ भी गलत हुआ, मैं उसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। बता दें कि 1980 के दशक में इंदिरा गांधी सरकार ने पंजाब में उग्रवाद के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। इसमें जरनैल सिंह भिंडरांवाला की मौत हुई थी और अकाल तख्त को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद इंदिरा गांधी की हत्या हुई और देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़के। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन दंगों में 3,000 से ज्यादा सिख मारे गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!