Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के 17 साल के भतीजे का कत्ल, कालू नामक युवक पर हत्या का आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर बस्ती दानिशमंदा से आ रही है। शिवाजी नगर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के रिश्तेदारी में भतीजे लगते विकास (17) नामक युवक का कत्ल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कत्ल कालू नाम के युवक ने किया और उस समय वह नशे में था। आरोपी कालू ने उस पर दात से हमला किया गया। एक के बाद उस पर कई वार किए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया।

जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विकास परिवार में सबसे बड़ा था। जिले के कई अन्य भाजपा नेता भी अस्पताल में पहुंचे हैं। थाना-5 की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी कत्ल का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

शीतल बोले- नशेड़ियों ने मेरे भतीजे का कत्ल किया

शीतल अंगुराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिशमंदा एरिया में हुआ है। इस कत्ल का कारण नशा है। इस एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है। मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था। मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की डेथ हो गई है।

शीतल अंगुराल ने बताया कि युवक की पहचान कालू नामक युवक के तौर पर हुई है। हमला करने वाले तीन लोग थे। दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। शीतल का कहना है कि अभी सुबह में भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था। घर जाकर क्या जवाब दूंगा। पूर्व विधायक ने ये भी बताया कि ये जो कालू नामक युवक है ये नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!