Friday , October 2 2026
Breaking News

नितिन कोहली ने BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास से की मुलाकात; पंजाब और जालंधर में खेल विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के अध्यक्ष श्री मिथुन मन्हास से मुलाकात कर पंजाब—विशेषकर जालंधर—में खेल विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात जालंधर में आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार, युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

नितिन कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष को बताया कि जालंधर को पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश की ‘स्पोर्ट्स कैपिटल’ माना जाता है।

यहाँ विश्वस्तरीय खेल उपकरण उद्योग, बेहतरीन कोचिंग सुविधाएँ, अनुभवशील ट्रेनर और खेलों में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्होंने जालंधर में आधुनिक हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, युवा खेल अकादमियों के विस्तार, स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने और नए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण संबंधी सुझाव दिए।

बीसीसीआई अध्यक्ष श्री मिथुन मनहास ने नितिन कोहली की सोच और खेलों के प्रति उनके विज़न की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बोर्ड जालंधर और पंजाब में खेलों के विकास के लिए हर संभव सहयोग देगा। मनहास ने कहा कि पंजाब ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और आने वाले समय में बोर्ड राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के और अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा।
नितिन कोहली ने श्री मनहास का धन्यवाद करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर उनसे मिलना, सुझाव सुनना और सकारात्मक मार्गदर्शन देना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई का सहयोग प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं और खेलों को प्राथमिकता देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में राज्य में नई खेल नीतियाँ, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं।
नितिन कोहली ने बताया कि उन्होंने अपने हलके में ‘फिट सेंट्रल जालंधर’ पहल शुरू की है, जिसके तहत पार्कों और वार्डों में टर्फ ट्रैक, स्पोर्ट्स ग्राउंड, ओपन जिम और कम्युनिटी फिटनेस सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं, ताकि हर उम्र का व्यक्ति खेल और फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सके। इस मुलाकात को खेल जगत के विशेषज्ञों ने जालंधर और पूरे प्रदेश के लिए सकारात्मक कदम बताया है। यह संवाद आने वाले समय में पंजाब को खेलों के क्षेत्र में और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!