Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में बंबीहा गैंग के शूटर का एनकाउंटर:मोहाली-मोगा में भी वॉन्टेड, अस्पताल में 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाई थी, पटियाल का गुर्गा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस ने शहर के वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग करने वाले बंबीहा गैंग के शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वह गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा था और मोहाली-मोगा में मोस्ट वांटेड था।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास स्पेशल इन्फॉर्मेशन थी, उसके तहत CIA स्टाफ ने नाका लगाया था। जब पुलिस टीम ने रुकने के इशारा किया तो वह बाइक भगाकर इस तरफ आ गया। आगे आकर इसकी बाइक स्लिप हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की तो उसको गोली लग गई। इसके बाद एंबुलेंस मंगवाकर उसे तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। इसकी शिनाख्त जोध सिंह जोधा के तौर पर हुई, जो शाहकोट एरिया का रहने वाला है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास स्पेशल इन्फॉर्मेशन थी, उसके तहत CIA स्टाफ ने नाका लगाया था।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास स्पेशल इन्फॉर्मेशन थी, उसके तहत CIA स्टाफ ने नाका लगाया था।

पुलिस कमिश्नर ने ये बातें कही…

  • सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई: पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि करीब 2–3 महीने पहले जालंधर में वरदान अस्पताल के बाहर गेट पर फायरिंग हुई थी, इसी ने वह गोलियां चलाई थीं। आज जो हेलमेट और हथियार इससे बरामद हुआ, यही इसने उस दिन वारदात में भी इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है।

  • मोगा और मोहाली में वांटेड: पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि जोधा मोगा और मोहाली पुलिस का भी वांटेड है। पंजाब में दूसरे जगहों पर भी इसने क्राइम किए हैं। विदेश बैठे लक्की पटियाल के कहने पर इसने फायरिंग की थी। इसके और भी साथियों का पता चला है। अब इसका इलाज करवाकर प्रॉपर इंटेरोगेशन करेंगे।

  • घटना के पीछे कनाडा में बैठा व्यक्ति शामिल: पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मनी ट्रेल के बारे में भी उसने एक–दो नाम बताए हैं कि पैसे कहां जाते हैं और उन्हें कौन संभालता है। इसने पीछे कनाडा के एक व्यक्ति है। उसका वरदान अस्पताल के साथ कोई इश्यू है। उसी ने पैसे देकर ये फायरिंग की वारदात कराई है। हम उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

  • फिरौती की कॉल की जांच की जा रही: पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कनाडा वाला व्यक्ति कौन है, अस्पताल का क्लाइंट है या कुछ और, इसके बारे में जांच की जा रही है। वरदान अस्पताल को फिरौती की कॉल तो लाखों रुपए की आई थी लेकिन इसे कितने मिलने थे, इसकी जांच की जा रही है।

  • विदेश बैठा लक्की पटियाल ही इसे हैंडिल करता था: पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ये पक्का क्रिमिनल है। पहले भी इसने कई क्राइम किए हैं। ये आरोपी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम का हिस्सा रहा है। विदेश बैठा लक्की पटियाल ही इसे हैंडिल करता था। उसके कहने पर ये वारदातें करता था।

जालंधर में एनकाउंटर के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची हैं। पूरा एरिया सील किया गया है।

जालंधर में एनकाउंटर के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची हैं। पूरा एरिया सील किया गया है।

हॉस्पिटल पर 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं थी

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग हुई थी। एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं थी, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पुलिस की लापरवाही करार देते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया था। घटना रात करीब साढ़े 9 बजे हुई थी। गोलियां चलने की घटना के वक्त अस्पताल में स्टाफ के कुछ लोग मौजूद थे।

गोलियों की आवाज के बाद स्टाफ दहशत में आए थे। घटना के बाद पुलिस को अस्पताल के गेट पर गोलियों के निशान मिले थे। हमलवार ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए थे। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसका चेहरा नहीं दिख रहा था।

जालंधर के वरदान अस्पताल पर गोलियां चलाता हुआ युवक CCTV कैमरे में दिखा।

जालंधर के वरदान अस्पताल पर गोलियां चलाता हुआ युवक CCTV कैमरे में दिखा।

कौन है लक्की पटियाल, जिसका जिक्र पुलिस कमिश्नर ने किया

  • बंबीहा गैंग का सबसे बड़ा चेहरा, लॉरेंस गैंग का दुश्मन: पंजाब में पिछले एक दशक में गैंगवार का जो दौर देखने को मिला, उसमें दो गुट सबसे ज्यादा चर्चा में रहे—एक तरफ लॉरेंस-गोल्डी बराड़ नेटवर्क और दूसरी तरफ बंबीहा गैंग। बंबीहा गैंग की कमान जिन चेहरों ने संभाली, उनमें सबसे प्रमुख नाम गौरव उर्फ लक्की पटियाल का है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, लक्की पटियाल लंबे समय से अर्मीनिया में रहकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगवार और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं।

  • ऐसे शुरू हुआ अपराध का सफर: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लक्की पटियाल ने छोटे आपराधिक मामलों से अपराध की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे उसने हथियारबंद युवकों का अपना नेटवर्क तैयार किया और रंगदारी व गैंगवार में सक्रिय हो गया। कुछ ही वर्षों में उसका नाम पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल होने लगा।

  • दविंदर बंबीहा की मौत के बाद बढ़ा कद: सितंबर 2016 में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके बाद गैंग कई हिस्सों में बंटा, लेकिन समय के साथ लक्की पटियाल सबसे प्रभावशाली चेहरे के रूप में उभरा। पुलिस का दावा है कि उसने गैंग को दोबारा संगठित किया और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर तक नेटवर्क फैलाया।

  • विदेश से ऑपरेट कर रहा गैंग: पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की जांच में कई बार सामने आया कि लक्की पटियाल भारत छोड़कर विदेश चला गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह अर्मेनिया समेत विदेश के अलग-अलग ठिकानों से इंटरनेट कॉलिंग, एन्क्रिप्टेड ऐप और सोशल मीडिया के जरिए अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है। पुलिस का आरोप है कि वह वहीं से रंगदारी मांगने, फायरिंग करवाने और गैंग के मॉड्यूल संचालित करने के निर्देश देता है।

  • लॉरेंस गैंग से सबसे बड़ी गैंगवार: पंजाब की गैंगवार में लक्की पटियाल और लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग की दुश्मनी सबसे चर्चित रही है। दोनों गुटों के बीच कई वर्षों से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं और जवाबी हमलों के पीछे इनकी गैंगवार की ही वजह रही। दोनों गैंग सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे को खुली चुनौती देते रहे हैं। किसी वारदात के बाद पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेने या विरोधी गैंग को धमकी देने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद बढ़ी चर्चा: 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की गैंगवार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस -गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी। इसके बाद बंबीहा गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आईं, जिनमें विरोधी गैंग को खुली चेतावनी दी गई। जांच एजेंसियों ने इसे दोनों गुटों की पुरानी दुश्मनी का हिस्सा माना।

  • कैसे काम करता है नेटवर्क: पुलिस जांच के अनुसार गैंग का ऑपरेशन तीन स्तर पर चलता है— विदेश में बैठे मुख्य संचालक, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में स्थानीय मॉड्यूल। इसके अलावा फायरिंग और हत्या के लिए किराए या गैंग से जुड़े शूटर। रंगदारी के लिए पहले इंटरनेट कॉलिंग या सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी जाती है। पैसे नहीं देने पर फायरिंग या हमले की साजिश रची जाती है। वारदात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश भी की जाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!