Tuesday , October 20 2026
Breaking News

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को एक्टिवा स्कूटर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक कबीर नगर की गली नंबर 6 का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने रोष जताया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में नशे की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कुछ लोग अपनी लत पूरी करने के लिए छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई, लेकिन लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के काफी समय बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।

आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।

मामले की जानकारी देते हुए महिला।

मामले की जानकारी देते हुए महिला।

गुप्ता कॉलोनी में रंगे हाथों पकड़ा गया चोर

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्ता कॉलोनी में बुधवार देर रात एक युवक एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वह एक्टिवा लेकर भागने लगा, वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। शक होने पर लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी की कोशिश का खुलासा हुआ। मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।

मौके पर उमड़ी भीड़ और हंगामा

चोर के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग और आरोपी के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लोगों ने आरोपी को पकड़कर एक जगह बैठाया और उसे पानी भी पिलाया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी।

बढ़ते नशे और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सरकार नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत है। उनका आरोप है कि इलाके में नशे की समस्या बढ़ने के कारण कुछ युवा अपनी लत पूरी करने के लिए घरों और गलियों से छोटी-मोटी चीजें, वाहन और अन्य सामान चोरी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।

पुलिस प्रशासन की ढिलाई से लोग परेशान

मोहल्ला वासियों ने बताया कि चोरी की घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन दो घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!