Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर में चोरी के आरोपी को फूलमाला पहनाकर घुमाया गया: नशे की लत ने अकाउंटेंट को बनाया चोर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में किराना, कॉन्फैक्शरी और बेकरी शॉप्स से महंगे चॉकलेट और देसी घी चुराने वाले को दुकानदारों ने काबू कर लिया। इसके बाद दुकानदारों ने युवक को पीटा नहीं बल्कि बाजार से फूलों का हार मंगवाकर उसके गले में डाला और बाजार में घुमाकर बिठा दिया ताकि सारे दुकानदार इसे देख सकें और अलर्ट रहें।

कई दिनों से बस्ती एरिया के दुकानदारों को दुकान से चॉकेलेट और देसी घी के डिब्बे गायब होने का शक था। इसके बाद जब कैमरे चेक किए गए और एक-दूसरे दुकानदार के साथ बात की तो 4 के करीब दुकानों में इस तरह की घटना हो चुकी थी।

माता पिता बोले- बेटा हमारा चोर

सभी के सीसीटीवी का मिलान किया तो दुकानदारों को एक ही युवक दिखा। शक होने पर दुकानदार बस्ती में ही युवक के घर पहुंचे। उसके बारें में परिवार से बात की तो परिवान ने कहा कि हमारा बेटा चोर है। इसके बाद दुकानदारों ने कहा कि हम इसकी शक्ल पूरे शहर को दिखाना चाहते हैं ताकि दुकानदार अलर्ट रहें। इस पर परिवार ने बेटे को दुकानदारों को सौंप दिया। दुकानदार मंगत और नवदीप ने बताया कि इसने उनकी बेकरी से चॉकलेट और घी के डिब्बे चुराए हैं।

चिट्टे की लत ने अकाउंटेंट से बना दिया चोर

युवक ने अपना नाम शिव बताया। उसने बताया कि वह अकाउंट का काम करता था। वहां दोस्तों ने पहले कैप्सूल, फिर चिट्टे की लत लगा दिया। अब वह चिट्टा पीता है। चोरी का सामान बस स्टैंड के पास एक दुकान पर बेचता है। जब मैं चिट्टा पी लेता हूं तो माइंड काम नहीं करता। ये भी पता नहीं चलता कि क्या कर रहा हूं। इतना कहते हैं आरोपी रोने लग गया।

बेकरी में चोरी से पहले रेकी का सीसीटीवी। बैक पर बैग डाले युवक काफी देर ताक-झांक करता है।

पुलिस के न आने पर दुकानदारों ने चोर को छोड़ा दुकानदारों ने युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को फोन किया। दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस 2 घंटे तक नहीं पहुंची। जब पहुंची तब तक उन्होंने युवक को छोड़ दिया था। वैसे भी उनका मकसद युवक का चेहरा सभी दुकानदारों को दिखाना था। मौके पर पहुंचे भार्गव कैंप के एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि वे लेट नहीं पहुंचे हैं बल्कि उनको 10 मिनट पहले ही सूचना मिली है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!