Tuesday , September 8 2026
Breaking News

AAP नेता संजय सिंह का BJP तीखा हमला, बोले- ‘न बंटेंगे-न कटेंगे, सब मिलकर…’

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार (26 जनवरी) को दिल्ली में ताबड़तोड़ चार जनसभाएं कर जनता से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है.

संजय सिंह ने कहा, “पूरी दिल्ली में मिलकर एक ही नारा दिया है कि न न बंटेंगे-न कटेंगे, सब मिलकर बीजेपी को भगाएंगे. अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सारे आ गए, अब सिर्फ ट्रंप को आना बाकी है.” आप सांसद ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, “बीजेपी कह रही है कि जो काम केजरीवाल कर रहे हैं, वही हम भी करेंगे. जब ओरिजनल अरविंद केजरीवाल मौजूद हैं तो दिल्ली के लोग डुप्लिकेट क्यों चुनेंगे?”

वहीं संजय सिंह ने शकूर बस्ती विधानसभा में कहा, “शकूर बस्ती की जनता बहुत सौभाग्यशाली है कि आपको सत्येंद्र जैन जैसा विधायक मिला है. आज दिल्ली में जनता को लाभ पहुंचाने वाली मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, फ्री दवाई जैसी योजनाओं का खाका अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर सत्येंद्र जैन ने तैयार किया और उसे लागू किया.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!