Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर:स्कूल जा रही बच्ची घायल, पैर में लगी चोट: टायर फटने से पकड़ा गया ड्राइवर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार का टायर फटने से ड्राइवर भाग नहीं सका।फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार और एक्टिवा के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका टायर भी फट गया।

बच्ची को आईं गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

हादसे के समय एक्टिवा सवार अपने बच्चों को एपीजे स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान बच्ची (15) की टांग में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।कार ड्राइवर का दावा है कि उसकी गाड़ी की स्पीड केवल 40 किमी/घंटा थी और अचानक उसकी कार को टक्कर मारी गई। हालांकि, एक्टिवा सवार और मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि कार की रफ्तार 70 से 80 किमी/घंटा के बीच थी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद ड्राइवर धमकी दे रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई बलजिंदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टायर फटने के कारण कार ड्राइवर मौके से भागने में नाकाम रहा, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना-5 भेज दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!