Thursday , September 10 2026
Breaking News

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की विभिन्न अनाज मंडियों का किया औचक दौरा

चंडीगढ़/संगरूर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने आज संगरूर जिले की अनाज मंडियों का अचानक दौरा किया। धूरी और संगरूर अनाज मंडियों के दौरे के दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाए गए गेहूं में नमी की मात्रा का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि गत दिवस आए तेज तूफान व बारिश के कारण मंडियों के इर्द गिर्द लगी गेहूं की ढेरियों में पानी भर गया था, लेकिन मंडियों में मौजूद मंडी बोर्ड के कर्मचारी व आढ़ती तुरंत एक्शन लेते हुए पंखे लगाकर गेहूं को सुखाने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन मंडियों में बारिश का पानी इक्कठा हो गया था, उसे दो घंटे के भीतर निकाल दिया गया। सचिव ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे मंडियों में रहें तथा मंडियों में आने वाले किसानों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खरीद की जाने वाली फसल का यदि 72 घंटे के भीतर उठान नहीं हुआ तो संबंधित खरीद एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने किसानों से बातचीत की और उनसे संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री फील्ड अधिकारी करमजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने गेहूं का पूरा सीजन सुचारू रूप से पूरा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाई गई सूखी फसल की सरकारी बोली 24 घंटे के अंदर-अंदर की जाए, सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं का भुगतान 48 घंटे के अंदर किया जाए तथा खरीदी गई फसल का उठान 72 घंटे के अंदर किया जाए।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह एलवाल ने पंजाब सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि सरकार अनाज मंडियों में आए गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों और आढ़तियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान एसडीएम धूरी विकास हीरा, एक्सियन मंडी बोर्ड पुनीत शर्मा, जिला मंडी अधिकारी कुलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व आढ़ती भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!