Thursday , July 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, ऐसे हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में एक भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में की गई है. हरसिमरत हैमिल्टन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में चुटी है. पुलिस के अनुसार हरसिमरत पर किसी कार सवार ने फायरिंग की थी. घटना उस समय हुई जब हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी.

टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि हम हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से बेहद दुखी हैं.

स्थानीय पुलिस के अनुसार हरसिमरत जिस बस स्टेशन पर खड़ी बस का इंतराजर कर रही थीं, वहां अचानक दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई। दो गाड़ियां एक-दूसरे पर गोली चलाने की कोशिश कर रही थीं और गलती से यह गोली हरसिमरत को जा लगी।

पुलिस की तरफ से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. हम हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में हैं. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.

हैमिल्टन पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7.30 बजे उसे हैमिल्टन में अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास गोलीबारी की सूचना मिली. जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने रंधावा को सीने में गोली लगने के घाव के साथ पाया. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!