Thursday , October 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में साइबर फ्रॉड और हाईवे एमरजेंसी के लिए अब इस नंबर पर करें कॉल, सरकार ने किया जारी

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार आपातकालीन सेवाओं को अधिक सुलभ और कुशल बनाने के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण कदम के तहत पंजाब पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हेल्पलाइन 1033 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को एकीकृत कर अब डायल 112 से जोड़ दिया है। पंजाब की इस एकीकृत संकटकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के माध्यम से अब नागरिक हाईवे दुर्घटनाओं और अन्य वाहनों संबंधी समस्याओं के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों की रिपोर्ट सिर्फ 112 डायल कर सकते हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत लागू की गई यह पहल, एक सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म के तहत कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित करती है। उल्लेखनीय है कि पहले नागरिकों को धोखाधड़ी या सड़क हादसे की रिपोर्ट करने के लिए खास हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करनी पड़ती थी, जिससे उनके लिए अलग-अलग हेप्पलाइन नंबर याद रखना मुश्किल था। अब तक 112 हेल्पलाइन का उपयोग केवल राज्यभर में होने वाले विभिन्न अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए किया जाता था।

विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा, “अब, चाहे आप हाईवे पर किसी परेशानी में फंसे हों या साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए हों, सिर्फ 112 पर एक कॉल से ही आपकी समस्या हल हो जाएगी।” विशेष डीजीपी, जो डायल 112 की सीधी निगरानी कर रहे हैं, ने कहा कि इस पहल से आपके केस पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी, डुप्लीकेशन और देरी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि 112 या 1033 पर डायल करने वाली सभी हाईवे आपातकालीन कॉलें अब पुलिस संसाधनों और एनएचएआई दोनों से जोड़ दी गई हैं ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, साइबर अपराध के पीड़ित 112 या 1930 पर डायल कर सकते हैं, जहां डायल 112 कंट्रोल रूम पर तैनात विशेष रूप से प्रशिक्षित साइबर डिस्पैचर उनकी शिकायतें सीधे राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करते हैं।

डायल 112 को पंजाब की आपातकालीन प्रतिक्रिया का धुरा बताते हुए, विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस एकीकरण ने इस सुविधा को वास्तव में एकीकृत प्लेटफॉर्म में बदल दिया है, जो पुलिस, फायर, एंबुलेंस, आपदा, हाईवे सुरक्षा और साइबर अपराध को एक ही स्थान पर कवर करता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस प्रणाली को 257 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) और 144 समर्पित सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) वाहनों द्वारा समर्थित किया गया है, जो राज्यभर में हाईवे पर मुस्तैद और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए तैनात हैं।

उन्होंने आगे कहा कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव की सीधी निगरानी में, हम अगली पीढ़ी की तकनीक और एकीकरण के साथ डायल 112 को लगातार मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कदम नागरिकों की महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और विशेष रूप से हाईवे और साइबर अपराध संबंधी मामलों में प्रतिक्रिया समय घटाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

विशेष डीजीपी ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। नए ईआरवीज़ के लिए 100 करोड़ और डायल 112 मुख्यालय भवन के लिए 53 करोड़ का बजट मंज़ूर किया गया है, जिससे देश की सबसे उन्नत और नागरिक-केंद्रित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का रास्ता साफ हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!