Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में रिश्वतखोरी को लेकर बड़ा एक्शन, तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर है। करप्शन के खिलाफ विजीलैंस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के मामले में विजीलैंस ने तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने  रजिस्ट्री के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है, जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान सुखचरन सिंह के रूप में हुई है, जोकि बरनाला के तपा मंडी में तैनात था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को अमरीक सिंह, निवासी गांव बीहला, जिला बरनाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उसके दोस्त हरभजन सिंह, निवासी गांव मौड़ नाभा, जिला बरनाला को 2 कनाल 4 मरले कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवानी थी। इसके बदले में तहसीलदार शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की बर्नाला यूनिट ने जाल बिछाकर उक्त तहसीलदार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही रिश्वत में इस्तेमाल किए गए रंगे हुए करेंसी नोट भी आरोपी से बरामद कर लिए गए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!