Thursday , October 1 2026
Breaking News

डॉ. बलजीत कौर और मोहिंदर भगत ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण

चंडीगढ़, (PNL) : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर देशभर के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने की मुख्य मंत्री स भगवंत सिंह मान की पहल के तहत पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर तथा स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवाएं कल्याण एवं बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

कैबिनेट मंत्रियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी की धर्म, सत्य और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए दी गई अद्वितीय शहादत की स्मृति में राज्यभर में आयोजित किए जा रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होंगे।

पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरु साहिब का शांति, भाईचारा और सार्वभौमिक एकता का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

पंजाब सरकार ने नौवें गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस संबंधी आयोजनों के लिए देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को व्यक्तिगत निमंत्रण देने की जिम्मेदारी अपने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी है। पंजाब के मंत्री विभिन्न राज्यों में जाकर मुख्यमंत्री की ओर से यह आमंत्रण दे रहे हैं, ताकि देश के हर कोने से प्रमुख राजनीतिक नेता और विशिष्ट व्यक्ति गुरु साहिब की अमर विरासत को समर्पित इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।

एक महीने तक चलने वाले इन आयोजनों की शुरुआत दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ हो चुकी है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत पंजाब भर के पवित्र स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार और धार्मिक सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

इसके अतिरिक्त चार पवित्र स्थलों — श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर), गुरदासपुर, फरीदकोट और तख्त श्री दामदमा साहिब (तलवंडी साबो) — से नगर कीर्तन यात्राएं प्रारंभ होंगी, जिनका समापन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में होगा। मुख्य समारोहों में सर्वधर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!