Sunday , May 10 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पूर्व MP मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत मामले के मुख्यारोपी प्रिंस ने किया सरेंडर, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत मामले के मुख्यारोपी गुरशरण सिंह प्रिंस ने आज अदालत में सरेंडर कर दिया है। थाना छह की पुलिस को प्रिंस का दो दिन का रिमांड मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार प्रिंस की तलाश में छापेमारी कर रही थी। कई दिनों से फरार चल रहा आरोपी अचानक अदालत आया और सरेंडर कर दिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले केपी का बेटा मॉडल टाउन में अपनी फॉरच्यूनर कार से जा रहा था कि जेपी नगर के प्रिंस ने अपने क्रेटा कार से उसे टक्कर मार दी, जिससे रिची केपी की मौत हो गई थी। प्रिंस पर केस दर्ज हुआ था तो उसके बाद से वह गायब हो गया था। पुलिस उसके कई रिश्तेदारों पर भी केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाबी सिंगर दिलजीत नहीं लड़ेंगे चुनाव:बोले-मैं नि:स्वार्थ सेवा करता हूं, वोट नहीं चाहिए; बचपन के दोस्त को भी करवाया रूबरू

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के शो में अपने दोस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!