Thursday , August 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाबी गायिका Sunanda Sharma से धोखाधड़ी करने वाला म्यूजिक कंपनी का प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के मठारू थाने ने पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की कोशिश के मामले में म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार किया है। पंजाब महिला अध्यक्ष राज लाली गिल के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राज लाली गिल ने संज्ञान लेते हुए कहा कि पिंकी धालीवाल ने सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की है। उन्हें कई सालों से उनका बकाया नहीं दिया गया। उन्हें कंपनी से बंधुआ बनाकर रखा गया और धमकाया जाता रहा। कल (शनिवार) पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और एक आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा- मैं सभी व्यवसायिक सहयोगियों और सभी अपने समर्थकों को सूचित करना चाहती हूं कि कुछ व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यवसायिक अनुबंधों (बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स) पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं। ये दावे पूरी तरह झूठे, धोखाधड़ी वाले, अनधिकृत और कानूनी रूप से निराधार हैं।

थर्ड पार्टी से किए लेन-देन में जिम्मेदार नहीं

मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं एक स्वतंत्र कलाकार हूं और मैंने किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपने प्रोफेशनल असाइनमेंट, परफॉर्मेंसेज और कोलेबोरेशन पर विशेष अधिकार नहीं दिए हैं। मैं अनधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगी।

फैंस को आगाह किया

इसके अलावा मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जिनसे ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं ने संपर्क किया है या जिनके पास इस तरह के गलत बयानों के बारे में कोई जानकारी है। वे तुरंत ई-मेल और फोन नंबर पर मेरी टीम से संपर्क कर सकते हैं। हमें इस बारे में जरूर सूचित किया जाए।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मेरे साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने या मेरे व्यवसायिक अनुबंधों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!