Tuesday , February 17 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर Gulab sidhu के शो में हंगामा, बाउंसरों ने किसान की पगड़ी उतारी, स्टेज से धक्के मार गिराया, शो छोड़कर भागा गायक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के खन्ना से बड़ी खबर है। ललहेड़ी रोड पर आयोजित दशहरा मेले में जबरदस्त हंगामा हुआ। यहां पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के चलते शो को बीच में ही रोकना पड़ा। स्टेज पर बाउंसरों ने गुंडागर्दी करते हुए किसान की पगड़ी उतार दी। किसान और उसके बेटे को धक्के मार स्टेज से गिराया गया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ।

जानकारी के अनुसार किसान और उसके बेटे को गायक की स्टेज पर जाने से रोका गया। जब उन्होंने कहा कि वे जमीन के मालिक हैं तो बाउंसरों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। बुजुर्ग किसान को धक्के मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे भी धक्के मारे गए। किसान की पगड़ी उतारने के बाद उसे बेटे समेत धक्के मार जमीन से गिरा दिया गया।

इस घटना के बाद किसान के साथी लोगों की भीड़ के बीच ट्रैक्टर लेकर स्टेज के पास पहुंच गए। जिसके बाद गुलाब सिद्धू को शो रोकना पड़ा। हालात बिगड़ते देख गुलाब सिद्धू शो छोड़कर भागे। उनकी कई गाड़ियां भी वहीं रोक ली गईं।

बाउंसरों खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

सूचना मिलने के बाद एसएसपी अश्विनी गोत्याल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान और उसके परिवार के लोग मांग कर रहे हैं कि बाउंसरों खिलाफ केस दर्ज किया जाए। एसपी सौरव जिंदल ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

महाशिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा

धूरी, (PNL) : महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!