Tuesday , September 8 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाबी बिजनेसमैन का कत्ल, फार्म हाउस के पास मारी गोलियां, कई कंपनियों के मालिक थे बिंदर गरचा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में एक पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बिजनेसमैन कनाडा में स्टूडियो-12 चलाता था। इसके अलावा उसका क्लब भी था। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। कत्ल का पता चलते की कनाडा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कत्ल से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कत्ल की इस वारदात से इलाके में रहने वाले पंजाबी समुदाय में दहशत का माहौल है। उन्होंने बिजनेसमैन का कत्ल करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक बिंदर गरचा (48) मूल रूप से तरनतारन के गांव मूलो बेदियां का रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ कई साल पहला कनाडा के सरे शहर में शिफ्ट हो गए थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटियों और एक बेटा है। कनाडा में वह स्टूडियो, इमिग्रेशन सर्विस और क्लब चलाते थे। इसके अलावा वह लिमोजिन कंपनी के भी मालिक थे।

कनाडा पुलिस के सोर्सेज के मुताबिक बुधवार को बिंदर गरचा को 176 स्ट्रीट, 35 एवेन्यू के पास गोली मारी गई। उनका घर तो सरे सिटी में है लेकिन गोली फार्म हाउस के पास मारी गई। जिस रोड पर उन्हें गोली मारी, वह आगे जाकर अमेरिकी सीमा से जुड़ती है। गोली मारने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कनाडा की पुलिस ने फुटेज निकलवा ली है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह और उसके पीछे कौन हैं, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!