Wednesday , July 22 2026
Breaking News

Punjab Roadways के कंडक्टर ने Bus से बाहर फैंका बच्चा

मोगा , (PNL) : मोगा के जोगिंदर सिंह चौक पर सरकारी बस की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक उसे सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। घायल बच्चे की पहचान साहिब दीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी दादी के साथ पंजाब रोडवेज की बस में लुधियाना से मोगा आ रहा था। बच्चे की दादी ने बताया कि उन्होंने कंडक्टर से उसे बस से उतार देने को कहा था। जब ड्राइवर ने बस की गति धीमी की तो वह उतर गई और उसके पीछे उसका पोता भी उतर गया। इसी बीच कंडक्टर ने अचानक बच्चे को धक्का दे दिया और कहा कि समय कम है। घायल साहिब दीप सिंह ने बताया कि उन्हें धक्का दिया गया जिससे वह बस से गिर गया और बस का टायर उसकी टांग के ऊपर से गुजर गया।

इस संबंध में पत्रकारों से जानकारी सांझा करते हुए थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सहजदीप सिंह अपनी दादी के साथ जोगिंदर सिंह चौक के पास पंजाब रोडवेज बस से उतर रहा था। बस के टायर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!