Wednesday , September 30 2026
Breaking News

इस मामले में भारत का नंबर वन राज्य बना पंजाब, सीएम ने दी बधाई

चंडीगढ़, (PNL) : सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की तकनीकी प्रगति की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए एस.ए.एस. नगर केंद्रीय सहकारी बैंक और रोपड़ केंद्रीय सहकारी बैंक ने अपने कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (सी.बी.एस.) को फिनेकल 7 से फिनेकल 10 में सफलतापूर्वक अपग्रेड किया है। नाबारड की मदद से हासिल की इस उपलब्धि के साथ पंजाब अपने सहकारी बैंकिंग नेटवर्क में इस महत्वपूर्ण डिजिटल बदलाव को शुरू करने और पूरा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

यह मील का पत्थर सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण, ज़मीनी स्तर पर तेज, सुरक्षित और अधिक ग्राहक-अनुकूल बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने की राज्य की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह प्रगति मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में प्राप्त की गई है, जिनके डिजिटल परिवर्तन और ग्रामीण सशक्तिकरण पर केंद्रित दृष्टिकोण के चलते ऐसे सुधारों के लिए आवश्यक दिशा और सहयोग प्राप्त हुआ।

यह सफल परिवर्तन सहकारिता के वित्त आयुक्त आलोक शेखर की रणनीतिक अगुवाई और समर्थन से संभव हो पाया है, जिन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई इस परियोजना के लिए सुव्यवस्थित मार्गदर्शन और क्रियान्वयन में अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही।

इस डिजिटल विकास के संदर्भ में बोलते हुए वित्त आयुक्त सहकारिता आलोक शेखर ने कहा कि फिनेकल 10 का सफल अपग्रेडेशन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण बैंकिंग ढांचे को मज़बूत करने की पंजाब की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह परिवर्तन सहकारी नेटवर्क में दक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की ओर एक बड़ी छलांग है। इस मील का पत्थर प्राप्त करने में शामिल सभी टीमों को बधाई दी जाती है।

पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम.डी. हरजीत सिंह संधू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि फिनेकल 10 में बदलाव सहकारी बैंकों की आई.टी. रीढ़ को मजबूत करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित कदम था। उन्होंने कहा कि फिनेकल 10 के साथ अब हमारे बैंक बेहतर ग्राहक सेवा, तेज लेन-देन और मजबूत साइबर सुरक्षा सुविधाओं की पेशकश करने के लिए तैयार हैं। यह अपग्रेडेशन हमें खासतौर पर ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में हमारे ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मददगार सिद्ध होगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण परिवर्तन को सफलतापूर्वक लागू करने में एस.ए.एस. नगर और रोपड़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के एम.डी./डी.एम. और आई.टी. टीमों की समर्पित मेहनत और प्रयासों के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि अपग्रेडेशन की इस प्रक्रिया के दौरान समुचित समन्वय और क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने में रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं गिरीश दयालान भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इस परिवर्तन को अब देशभर में सहकारी बैंकिंग सुधारों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब के अन्य सहकारी बैंकों को आगामी महीनों में चरणबद्ध ढंग से फिनेकल 10 में अपग्रेड करने की योजना है।

यह पहल पंजाब की सहकारी बैंकिंग प्रणाली में विकास के एक महत्वपूर्ण चरण को दर्शाती है, जिसने इस क्षेत्र में नवाचार, दक्षता और किसान-पक्षीय पहलों के लिए एक राष्ट्रीय मानक स्थापित किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!