Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, हो गया ये बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही के दौरान अमृतसर एयरपोर्ट के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का मुद्दा उठाया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के  मुकाबले अमृतसर हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बहुत  कम है।

इस कारण अमृतसर हवाई अड्डे के लिए सरकारी बस सेवा शुरू नहीं की गई। मंत्री भुल्लर ने कहा कि यदि अमृतसर एयरपोर्ट से अधिक यात्री मिले तो ही वहां सरकारी बस चलाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से अमृतसर एयरपोर्ट पर अधिक लोग जाते हैं, वहां सर्वे करवाया जाएगा तथा जरूरत पड़ी तो अमृतसर एयरपोर्ट के लिए सरकारी बस भी शुरू की जाएगी। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि सरकारी बसें दिल्ली हवाई अड्डे से सीधे लोगों को पंजाब लेकर आएं और विदेश से पंजाब आने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!