Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में बारिश से बना बाढ़ का खतरा, रावी-ब्यास नदी उफान पर, सतलुज का जलस्तर बढ़ा, 6 जिलों में स्कूल बंद

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में बारिश से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश का असर पंजाब में भी देखने को मिला। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी की वजह से रावी उफान पर है। जिससे पठानकोट में हालात बिगड़ गए हैं। गुरदासपुर में मकोड़ा पत्तन के 7 गांवों का संपर्क देश से टूट गया है।

वहीं, भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी का असर सतलुज में देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी सतलुज का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। तरनतारन, फिरोजपुर व फाजिल्का इलाकों में हरिके हैड वर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है।

बारिश से बिगड़ते हुए हालात देख जालंधर, कपूरथला, पठानकोट व गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला व रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है। फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं। पंजाब में आज (26 अगस्त) भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!