Friday , May 1 2026
Breaking News

Punjab-Chandigarh में 15 अप्रैल तक मौसम रहेगा ड्राई:सुबह-शाम हल्की ठंड, तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और आंधी का दौर अब समाप्त हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है तथा किसी भी प्रकार की बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस बीच, तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू हो गई है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है।

कल की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस होशियारपुर और अमृतसर में दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 से पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। ऊंचाई पर तेज गति से चल रही हवाएं (जेट स्ट्रीम) इन मौसम प्रणालियों को और सक्रिय कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे वहां मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फाजिल्का में सबसे ज्यादा 56.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड

पंजाब में 1 से 9 अप्रैल 2026 के बीच सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में औसतन 25.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य रूप से यह आंकड़ा 4.1 मिमी रहता है। इस प्रकार, राज्य में 525 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 56.8 मिमी बारिश फाजिल्का में और सबसे कम 4.4 मिमी होशियारपुर में दर्ज की गई।

पांच दिनों में 8 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होने लगेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

अमृतस​र  , (PNL) : टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!