पंजाब के CM भगवंत मान ने अस्पताल से ही किया कैबिनेट मीटिंग का नेतृत्व, पहली तस्वीर आई सामने, देखें
Punjab News Live -PNL
September 8, 2025
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के CM भगवंत सिंह मान सेहत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। इसी के चलते आज उन्होंने अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग का नेतृत्व किया। सीएम मान कैबिनेट की अहम मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग की अगुवाई करते हुए सीएम मान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।