Saturday , August 22 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट की कल होने वाली मीटिंग स्थगित, अब इस तारीख को होगी बैठक, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार की कल यानी सोमवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग स्थगित हो गई है। अब यह मीटिंग 13 फरवरी को चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए है। हालांकि सूत्रों की माने तो सीएम भगवंत मान के दिल्ली होने और अन्य जरूरी कामों के व्यस्त होने के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले भी एक बार मीटिंग की तारीख बदली गई थी। पहले यह मीटिंग पांच फरवरी को तय की गई थी।

पंजाब में काफी समय से कैबिनेट मीटिंग नहीं हुई है। पहले पंचायत चुनाव और फिर निकाय चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद पंजाब के सारे मंत्री व विधायक दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गए थे। ऐसे में इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा था। वहीं, अब दिल्ली में जिस तरह पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में पार्टी की लगातार दिल्ली मीटिंग चल रही हैं। ऐसे में अब 13 फरवरी को मीटिंग होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!