Wednesday , March 11 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर, इस दिन से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानूसन सत्र दो सितंबर से शुरू होगा। यह सत्र चार सितंबर तक चलेगा। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक में पंजाब फायर सेफ्टी एक्ट के संशोधन पर मुहर लगाई गई है। अब फायर सेफ्टी नियमों में हर साल एनओसी नहीं लेनी पड़ेगी, अब तीन साल पर एनओसी लेनी होगी। इसके अलावा पंजाब की पहली खेल नीति को भी मंजूरी दे दी गई है। अग्नि सुरक्षा में महिलाओं की भर्ती के लिए रियायत को भी कैबिनेट से पास कर दिया गया है। पंजाब के फैमिली कोर्ट में काउंसलर का भत्ता 600 रुपये होगा। पहले उन्हें 75 रुपये भत्ता दिया जाता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!