Saturday , May 24 2025
Breaking News

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन, इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे

न्यूज डेस्क, (PNL) : कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र निधन हो गया है। वेटिकन के मुताबिक स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पोप ने आखिरी सांस ली। पोप फ्रांसिस इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे।

पिछले कई महीनों से वे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निमोनिया और एनीमिया का इलाज भी चल रहा था। वे 5 हफ्ते तक फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे।

इलाज के दौरान कैथलिक चर्च के हेडक्वॉर्टर वेटिकन ने बताया था कि पोप की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में किडनी फेल होने के लक्षण दिख रहे थे। हालांकि 14 मार्च को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

पोप फ्रांसिस 1300 साल में पहले गैर-यूरोपीय थे, जिन्हें पोप चुना गया था। पोप फ्रांसिस ने समलैंगिक व्यक्तियों के चर्च आने, सेम-सेक्स कपल्स को आशीर्वाद देने, पुनर्विवाह को धामिक मंजूरी देने जैसे बड़े फैसले लिए। उन्होंने चर्चों में बच्चों के यौन शोषण पर माफी भी मांगी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर विजिलेंस की रेड, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!