जालंधर, (PNL) : पंजाबी गायक मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन हो गया है। उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरण शाह कोटी गायक हंस राज हंस और जसबीर जस्सी के गुरु भी थे। पूरण शाह कोटी बेटे मास्टर सलीम के साथ जालंधर के देयोल नगर में रहते थे।

punjabnewslive
