Thursday , July 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पौंग डैम से छोड़ा गया 40 हजार क्यूसेक पानी, दो फीट खोले गए गेट, इन जिलों में पड़ेगा असर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। आज से अगले 5 दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। 12 अगस्त से फिर मौसम बदलेगा और इस दिन भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं जल संसाधन विभाग ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पोंग डैम से करीब 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है।

गुरुवार सुबह पौंड डैम का जलस्तर 374.95 फुट पहुंच गया। जिसके बाद डैम के 6 गेट 2 फीट तक खोले गए। जल संसाधन विभाग का कहना है कि निकासी पूरी तरह नियंत्रित तरीके से की गई है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। पंजाब सरकार ने स्थिति को देखते हुए सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं और उनके फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन भी तकरीबन 23 हजार 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसमें से करीब 4 हजार क्यूसेक पानी स्पिल-वे गेट्स के जरिए और 19 हजार 300 क्यूसेक पानी टरबाइनों के माध्यम से छोड़ा गया है। डैम का जलस्तर फिलहाल 1 हजार 373 फीट है, जो खतरे के निशान से 17 फीट नीचे है।

पौंग डैम से छोड़े गए पानी का असर मुख्य रूप से होशियारपुर और रूपनगर जिलों में देखने को मिलेगा, क्योंकि ये जिले ब्यास नदी के किनारे स्थित हैं। इसके अलावा, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन जिलों में भी कुछ असर हो सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!