Wednesday , August 19 2026
Breaking News

आरोपी शूटर पुनीत व लल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, नामी लोगों के नाम आ सकते हैं सामने

 जालंधर , (PNL) : Jalandhar Commissionerate Police पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी व व्यापारी टिंकू हत्याकांड व कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया मामले में आरोपी गैंगस्टर पुनीत व नरिंदर लल्ली को  प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी व गहराई से पूछताछ की जाएगी। वहीं माना जा रहा है कि इस पूछताछ दौरान बड़े नामों के खुलासे हो सकते हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि मामले में एक हिंदू नेता सहित कई लोगों के नाम शामिल है।

पुलिस ने गत दिनों शूटर पुनीत और नरिंदर लल्ली के साथ 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपियों से  6 विदेशी पिस्तौल और करीब 40 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। पुनीत और लल्ली ने गैंगस्टर लक्की पटियाल के कहने पर मिक्की अपहरणकांड में सजा काट कर आए उक्त डिप्टी पर नई दाना मंडी के पास गोलियां चला कर हत्या कर दी गई थी। वहीं पुरानी निजी रंजिश के चलते पुनीत ने साथी नरिंदर लल्ली के साथ मिलकर कारोबारी गुरमीत सिंह टिंकू पर गोलियां चलाई थीं। यह हत्या को सोढल रोड पर स्थित प्रीत नगर में अंजाम दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कौशल चौधरी,  नीरज बवाना व दविंदर बंबीहा गैंग के शार्प शूटर पुनीत और लल्ली पुलिस की गिरफ्तार से बाहर थे। गौरतलब है कि उक्त दोनों आरोपियों ने 20 जून 2021 में डिप्टी हत्याकांड को अंजाम दिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!