Saturday , August 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : गोराया में जालंधर पुलिस ने किया गैंगस्टर गुरप्रीत गोपी का एनकाउंटर, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर देहात के गोराया में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर नशा तस्करी और लड़ाई-झगड़े आदि पांच मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गोराया पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी की और गुरप्रीत को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी ने अपनी गाड़ी भगा दी और पुलिस पर दो गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो गुरप्रीत के पैर में लगी।

कई मामलों में था वांछित

पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर का एक पिस्तौल और एक गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार वह कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!