Thursday , October 9 2025
Breaking News

PM मोदी से मिलकर लौटी भारतीय टीम, आज शाम मुंबई के नरीमन पॉइंट से विक्ट्री परेड, ओपन रूफ बस तैयार, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुकी है। PM ने करीब दो घंटे तक टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टीम 10:46 बजे PM आवास पहुंची थी।

इससे पहले टीम ने होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने भी केट काटा। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। परेड के लिए ओपन रूफ बस तैयार हो चुकी है। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा, यहां फैंस को फ्री एंट्री दी जाएगी। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं।हमने MCCA, MCA और BCCI से चर्चा की है।

टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर की रस्म किरया आज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर का कुछ दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!