Tuesday , October 20 2026
Breaking News

PM Modi ने दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के वोटर्स को लिखी चिट्ठी

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होने जा रही है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच है। चुनाव के सामने आते ही सभी रीजनीतिक दल वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए कोशिशों में लगे हुए हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के नाम चिट्ठी लिखी है। पीएम मोदी ने इस चिट्ठी में वोटर्स से भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा है।

क्या बोले PM Modi ?

उदाहरण के लिए पीएम मोदी ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के वोटर्स के लिए लिखा- “मेरे प्यारे दिल्लीवासियों, नमस्कार, उम्मीद है आप स्वस्थ और प्रसत्र होंगे। दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में आपके सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता  रेखा गुप्ता जी हमारी प्रत्याशी हैं।  रेखा गुप्ता जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल पेश की है। रेखा गुप्ता जी ने दिल्ली छात्रसंघ की अध्यक्षता से लेकर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभालते हुए उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इस दौरान, उन्होंने महिलाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर किया और क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को उजत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सराहनीय कदम उठाए।

उन्होंने पीतमपुरा-उत्तर से दो बार और शालीमार बाग-बी से एक बार पार्षद के रूप में जनता की सेवा की है। उनके प्रयासों से शालीमार बाग और पीतमपुरा में सड़कों और नालियों का निर्माण, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, और गार्डनों का सौंदर्याकरण हुआ है। श्रीमती रेखा गुप्ता जी का अनुभव और सेवा भावना शालीमार बाग के विकास को नई दिशा देंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी उनका समर्थन करेंगे और उन्हें विजयी बनाएंगे।”

PM Modi ने आगे लिखा- “जैसा कि आज हम “विकसित भारत @2047″ के विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे इस संकल्प की सिद्धि में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बड़ी भूमिका है। चाहे Ease of Living का मुद्दा हो या Ease of Travel, Quality of Life और Ease of Doing Business का विषय दिल्ली में भाजपा की सरकार आवश्यक है। निश्चित ही, आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को दिया दिल्लीवासियों का एक-एक बोट विकसित भारत के संकल्पों को मजबूत करेगा।”

PM Modi ने दिल्ली के वोटर्स से कहा- “पिछले 10 वर्षों में, भारत सरकार ने पूरी ईमानदारी से दिल्ली के विकास के लिए काम किया है। भाजपा सरकार ने सैकड़ों अनधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर करके लाखों लोगों के जीवन की सबसे बड़ी चिंता खत्म की है। हमारा बड़ा फोकस दिल्ली में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर रहा है। दिल्ली के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो, उनके लिए नित नए अवसर बनें। हमारी यही प्रतिबद्धता रही है। हम दिल्ली को एक ऐसी राजधानी बनाना चाहते हैं, जो नये विश्व व्यवस्था के सापेक्ष एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित हो। एक ऐसी राजधानी जो अर्बन डेवलपमेंट का आधुनिक मॉडल बने।

हम नेक नीयत के साथ दिल्ली की सेवा में जुटे हैं। हम चाहते हैं, गरीबों के लिए पक्के घर बनाने में जो रोड़े अटकाए जा रहे हैं वो दूर हों, दिल्ली की कॉलोनियों में पानी और सीवर की समस्या का समाधान हो। हम दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देना चाहते हैं। हम महिला सशक्तिकरण योजनाएं दिल्ली में लागू करना चाहते हैं। दिल्ली में एम्स के विस्तार तथा नवनिर्मित आयुष संस्थानों ने लोगों की बहुत मदद की है।”

PM Modi ने आगे कहा- “आज दिल्ली को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है, हमारी दिल्ली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ रही है। दिल्ली में ट्रैफिक की चुनौतियों से निपटने के लिए पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, अर्थन एक्सटेंशन रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे इन सबका काम पूरा किया गया है। 2014 में दिल्ली-एनसीभार में मेट्रो का कुल नेटवर्क 200 किलोमीटर से भी कम था। आज ये बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। आज दिल्ली में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गईं 1200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ रही हैं। भारत मंडपम, यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटरों का निर्माण दिल्ली को वैश्विक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बना रहा है। भारत सरकार के प्रयासों से दिल्ली के वैश्विक पहचान को एक नई मजबूती मिली है। साथियों, अब समय आ गया है कि दिल्ली में जनसेवा को प्राथमिकता दी जाए, अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी को चुना जाए, दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाई जाए।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!