Tuesday , August 18 2026
Breaking News

पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले-पाकिस्तान की मिसाइलें भारत के आगे तिनकें की तरह बिखरीं, दोबारा किया तो मुंह तोड़ जवाब देंगे…

नई दिल्ली, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार (12 मई, 2025) को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच निर्धारित बातचीत के बाद देश को संबोधित किया. ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च होने के बाद उन्होंने पहली बार देश की जनता के सामने अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा. पाकिस्तान को अगर बचना है, तो उसे अपने टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा.”

PM Modi Address Nation Live: भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वॉर किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया ने देखा, कैसे पाकिस्तान के drones, missiles भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गईं. भारत के सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया. पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वॉर की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वॉर कर दिया.”

PM Modi Address Nation Live: ‘जिस एयरबेस पर था पाकिस्तान को घमंड उसे पहुंचा नुकसान’

पीएम मोदी ने कहा, “भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया. पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था. भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था. भारत की आक्रमक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा और बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई के दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया.”

PM Modi Address Nation Live: पाकिस्तान की तरफ से लगाई गई गुहार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान के सीने पर बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडर बना दिया था. इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई और पाकिस्तान की तरफ से ये कहा गया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंक की गतिविधि और सैन्य दुश्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उस पर विचार किया.”

PM Modi Address Nation Live: कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं करेंगे सहन- पीएम मोदी

पाकिस्तान को चेताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे. न्यूक्लियर की आड़ में आतंक नहीं सहा जाएगा. कोई भी परमाणु हथियार वाली ब्लैकमेलिंग नहीं सहन करेंगे.”

PM Modi Address Nation Live: भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वॉर किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया ने देखा, कैसे पाकिस्तान के drones, missiles भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गईं. भारत के सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया. पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वॉर की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वॉर कर दिया.”

PM Modi Address Nation Live: ‘जिस एयरबेस पर था पाकिस्तान को घमंड उसे पहुंचा नुकसान’

पीएम मोदी ने कहा, “भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया. पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था. भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था. भारत की आक्रमक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा और बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई के दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मिलकर दी बधाई, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद …

हिम्मत है तो मेरा सामना कर…LIVE कॉन्सर्ट में फैन की हरकत पर भड़क गए Karan Aujla

न्यूज डेस्क, (PNL) : मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने P-Pop …

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!